{"_id":"63a9e63658e9b42cf7322a91","slug":"officer-not-serious-on-road-safety-instructed-in-sitting-auraiya-news-knp7355995117","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क सुरक्षा पर गंभीर नहीं अफसर, बैठ में दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क सुरक्षा पर गंभीर नहीं अफसर, बैठ में दी हिदायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सड़क सुरक्षा समिति और कोहरे में दुर्घटनाएं रोकने को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट में बैठक हुई। एडीएम महेंद्र पाल सिंह ने ब्लैक स्पॉट न चिह्नित किए जाने, रोडसेफ्टी क्लब न बनने पर नाराजगी जताई। अफसरों की गंभीरता पर सवाल उठाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में पीडब्ल्यूडी, परिवहन, एनएचएआई, रोडवेज शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में एडीएम महेंद्र पाल सिंह ने पूर्व की बैठकों पर लिए गए निर्णय की चर्चा की। जिसमें ब्लैक स्पॉट चिह्नित न किए जाने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई।
इधर हादसे होने पर घायलों को लेकर अस्पताल पहुंच लोगों की सूची न बनाकर दिए जाने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई। कहा कि गुड्स सेमिरटन के तहत व्यक्ति को पांच हजार रुपया दिया जाता है। इसकी जानकारी होगी तभी लोग आगे आएंगे, इसलिए इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
डीआईओएस से रोड सेफ्टी क्लब बनने की जानकारी ली। सही जवाब न देने पर नाराजगी जताई। परिवहन विभाग की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर एडीएम ने चालकों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग को कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही अवैध कट, अवैध पार्किंग बंद कराने के निर्देश दिए। हाईवे, मुख्य मार्गों व संकेतक, रेफलेक्टर, लाइट आदि लगवाने के निर्देश दिए। बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन रेहाना बानों ने भी सड़क सुरक्षा को लेकर कई सुझाव रखे।