{"_id":"58e683634f1c1b081a5b4ab2","slug":"occupation-of-stray-animals-on-the-state-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट हाईवे पर आवारा जानवरों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट हाईवे पर आवारा जानवरों का कब्जा
औरैया
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय परिसर में जमा आवारा जानवर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलराया पनवाड़ी राज्यमार्ग पर आवारा जानवरों के कारण रात में वाहन से निकलना मुश्किल है। यह अचानक हाईवे पर आ जाते हैं। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। आवारा जानवरों के कारण बाइक सवार सड़क पर गिरकर चुटहिल हो जाते हैं।
ककोर व आसपास के क्षेत्रों में आवारा जानवरों का आतंक है। किसानों को फसल बचाने के लिए रतजगा करना पड़ रहा है। यह जानवरों के झुंड को सड़क तक खदेड़ आते थे। अब इन जानवरों का अड्डा जिला मुख्यालय परिसर हो गया है।
यहां जानवर दिन भर जमे रहते हैं। रात में आसपास के खेतों को यह अपना निशाना बनाते हैं। कई बार यह जानवर सड़क पर बैठ जाते हैं। इससे हादसों की आशंका रहती है। इनके अचानक झुंड में निकलने से बाइक सवार चुटहिल हो रहे हैं। सड़क पर बैठे होने से अन्य वाहनों के चालकों को भी परेशानी होती है। इन जानवरों से किसान भी परेशान हैं। क्षेत्रीय लोगों व किसानों ने जिला प्रशासन से आवारा जानवरों से मुक्ति दिलाने की मांग की है।