फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   No arrangement for drainage, people worried due to fear of infectious diseases

Auraiya News: जलनिकासी के नहीं कोई इंतजाम, संक्रामक रोगों की आशंका से लोग परेशान

Wed, 10 Jul 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
No arrangement for drainage, people worried due to fear of infectious diseases
औरैया। बरसात थमी, लेकिन जलभराव से जूझने वाले लोगों की दिक्कतें आज भी कम नहीं हुई हैं। शहर के मोहल्ला बनारसीदास में निवास करने वाले लोगों को वहां भरे पानी के कारण परेशान होना पड़ रहा है। पानी में मच्छर जनित बीमारियां के फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


बरसात थमे लगभग तीन दिन पूरे हो चुके है, लेकिन फफूंद रोड फायर स्टेशन के बगल वाली गली और तालाब के किनारे बस्तियों में निवास करने वाले लोगों को आज भी जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यह रहने वाले लोगों की मानें तो जल निकासी के इंतजाम ठीक न होने के कारण उन्हें 12 महीने जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

बस्तियों का पानी तालाब में जाता है, जिसके ओवरफ्लो होने के कारण पानी गलियों में भर रहा है। इधर बरसात के दिनों में स्थितियां काफी गंभीर हो जाती है। घरों में तीन से चार फीट कर पानी भर जाता है। पानी घरों में न भरे इसके लिए मुख्य गेट के अलावा अन्य खिड़कियों तक मेडबंदी की गई, फिर भी वह बरसात के दिनों में पानी को घर में घुसने से नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर पालिकाधिकारियों द्वारा किसी तरह का सहयोग न मिलने से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि दो बार हुई बारिश से उन्हें काफी नुकसान हुआ। घरों व गलियों में भरे पानी को निकालने के लिए कई बार पालिका के अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई है। लोग खुद ही पंपसेट लगाकर गलियों में भरे पानी को निकाल रहे हैं।
तालाब का पानी अभी भी गलियों में भर रहा है। इसके चलते उनमें मच्छर पनपने लगे हैं। जिस कारण बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि शीघ्र पालिका प्रशासन ने उन्हें जलभराव की समस्या से निजात नहीं दिलाया। तो वह मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर अपनी समस्या दर्ज कराएंगे।

-------------------------
मेडबंदी के बाद भी घर में घुसा पानी
फोटो-09एयूआरपी04- शुभम चौधरी। संवाद

बरसात का पानी घर में न भरे इसके लिए मेडबंदी की है। फिर भी पानी घर में जाता है। दो बार की बारिश में घर में दैनिक उपयोग का सामान, अनाज खराब हो गया। पहली मंजिल पर रहने को मजबूर होना पड़ा है।- शुभम चौधरी


-------------------------
पालिका अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई
फोटो-09एयूआरपी05- हरी किशन। संवाद

बस्ती में चारों ओर बरसात का पानी अभी भी भरा है। इसमें मच्छर पनपने लगे हैं। पालिका अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।- हरी किशन

--------------------
वर्जन

समस्या संज्ञान में है। हाल फिलहाल पानी की निकासी के लिए वहां पर पंपसेट का इंतजाम किया गया है। जल्द ही वहां लोगों को इस समस्या से पूरी तरह निजात दिलाई जाएगी।
- रामआसरे कमल, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed