{"_id":"67952c8e03ce7ce6fb011884","slug":"neighbor-took-the-girl-along-with-her-jewelery-before-marriage-auraiya-news-c-211-1-aur1007-121656-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शादी से पहले युवती को जेवर समेत ले गया पड़ोसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शादी से पहले युवती को जेवर समेत ले गया पड़ोसी
Sat, 25 Jan 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी की शादी को लेकर परिजन तैयारी में जुटे थे। इसी बीच पड़ोसी युवक युवती को बहलाकर जेवरात समेत ले गया।
पीड़ित पिता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। घरवालों ने पड़ोसी युवक के परिजनों पर भी बेटी को ले जाने में सहयोग देने का आरोप लगाया है।
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 14 फरवरी को होनी है। घर में तैयारी चल रही हैं। इसी बीच उसका पड़ोसी सौरभ 23 जनवरी को बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया।
यहां तक कि चार अंगूठी, दो चेन, एक मंगलसूत्र, कान की झुमकी व नकदी भी बेटी साथ ले गई है। सौरभ के पिता हरिशंकर मां कांती व भाई भोलू ने भी इसमें सहयोग किया है।
विज्ञापन
काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है। बेटी के साथ अनहोनी हो सकती है। थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।