फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Motor got damaged, population of 18 thousand upset

मोटर खराब, 18 हजार की आबादी परेशान

Fri, 27 May 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Motor got damaged, population of 18 thousand upset
नगर पंचायत के टैंकर से पानी भरते लोग। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के आंबेडकर नगर में गुरुवार शाम पानी की मोटर खराब हो गई। सुबह जलापूर्ति न होने से लोग परेशान रहे। घंटों पानी न आने से पांच मोहल्लों की करीब 18 हजार आबादी पानी के संकट से जूझी। लोगों ने हंगामा कर पानी आपूर्ति की मांग की तो नगर पंचायत ने मोहल्लों में टैंकरों की मदद से पानी की सप्लाई शुरू की। इस दौरान कई लोगों के बीच पानी को लेकर नोकझोंक भी हुई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इटावा से मोटर मरम्मत के लिए मिस्त्री बुलाए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में पानी सप्लाई के लिए पांच ट्यूबवेल व दो पानी की टंकियां हैं। जिनसे पूरे नगर को पानी सप्लाई की जाती है। वही, आंबेडकर नगर स्थित पानी की टंकी से आंबेडकर नगर के साथ आर्यनगर, गांधीनगर, राजीव नगर व आजाद नगर में पानी की सप्लाई की जाती है। 18 हजार की आबादी इसी पानी की टंकी पर निर्भर है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम पानी की मोटर अचानक खराब हो गई, इससे टंकी पर बने ट्यूबवेल की मोटर से पानी आना बंद हो गया। शाम से लेकर रात मोहल्ले के लोगों ने जैसे-तैसे काट ली, लेकिन शुक्रवार सुबह तक मोटर ठीक न होने पर लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहल्ले में दूरदराज लगे हैंडपंप का सहारा लोगों ने लिया। हैंडपंप में भीड़ लगने पर लोगों के बीच पहले पानी भरने को लेकर कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर आक्रोश जताते हुए लोगों ने नगर पंचायत से आपूर्ति की मांग की। इस पर नगर पंचायत ने पानी के टैंकर की व्यवस्था की। टैंकर से पानी भरने पर लोगों के बीच नोकझोंक होती रही। लोग बाल्टी, डब्बा, पानी का ड्रम समेत अन्य पात्र लेकर हैंडपंप व टैंकरों में घंटे-घंटे भर खड़े रहे। तब जाकर उन्हें पानी नसीब हुआ।
आर्यनगर निवासी मनोज मिश्रा ने बताया कि पानी की टंकी खराब होने से सबसे ज्यादा दिक्कत नौकरी पैसा लोगों को है, जिन्हें सुबह ड्यूटी पहुंचना होता है। पानी की समस्या के चलते समय पर ड्यूटी पहुंचना मुश्किल हो गया। उधर, आंबेडकर नगर निवासी भोले दीक्षित ने बताया कि पानी की टंकी खराब होने से जनमानस को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अधिकांश मोहल्लों के हैंडपंप पहले से ही खराब पड़े हैं, दूर दराज से पानी लाना मजबूरी बना है।
नगर पंचायत प्रशासन ने मोटर में आई खराबी को सही कराने के लिए इटावा की एक फर्म से मिस्त्री बुलवाए। जिन्होंने ट्यूबवेल में पड़ी मोटर को बाहर निकाला और बताया कि मोटर में बालू व मिट्टी जमा होने से वह जाम हो गई। साफ होने के बाद यह तय होगा सकेगा कि बोरिंग कार्य होगा या नहीं।

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल विजय कुमार ने बताया कि पानी की टंकी में तकनीकी खराबी आने से सप्लाई बाधित हुई है, लेकिन टैंकरो के माध्यम से मोहल्लो में पानी सप्लाई की जा रही है। जलनिगम को सूचना कर दी गई है। मरम्मत कार्य में मिस्त्री लगे है। टंकी सही करवाकर पानी की सप्लाई बहाल कराई जाएगी।

पानी की मोटर निकालते मिस्त्री। संवाद

पानी की मोटर निकालते मिस्त्री। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed