{"_id":"6615810160b1b38d1801f4c8","slug":"moon-not-visible-eid-will-be-celebrated-tomorrow-auraiya-news-c-211-1-aur1002-110702-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नहीं दिखा चांद ईद कल मनाई जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नहीं दिखा चांद ईद कल मनाई जाएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फफूंद। मंगलवार को 29 रोजे पूरे हो गए, बाजार में दिन भर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं देर शाम रोजा इफ्तार के बाद लोगों ने चांद के दीदार की कोशिश की, लेकिन चांद नजर नहीं आया। अब ईद गुरुवार को मनाई जाएगी।
रमजानुल मुबारक माह का मंगलवार को 29 वां रोजा था। चांद दिखने की उम्मीद से लोग दिन भर खरीदारी में जुटे रहे। किराना और रेडीमेड की दुकानों के अलावा फुटवियर की दुकानों पर खासी भीड़ नजर आई और लोगों ने जमकर खरीदारी की। देर शाम रोजा इफ्तार के बाद लोग अपने घरों की छतों पर पहुंच गए और चांद देखने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक चांद नजर नहीं आया और न ही कहीं से चांद देखे जाने की खबर आई।
इससे अब ईद आज बुधवार को 30 रोजे पूरे होने के बाद गुरुवार को मनाई जाएगी। ईद की नमाज कस्बे की तीन अलग-अलग मस्जिदों में अदा की जाएगी। इसमें बाईपास स्थित बड़ी ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे, बाबा का पुरवा स्थित मस्जिद में सुबह आठ बजे और खानकाह आस्ताना आलिया समदिया में सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी