फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mock tests will make competitive exams easier

Auraiya News: मॉक टेस्ट से आसान होंगी प्रतियोगी परीक्षाएं

Sun, 17 Aug 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 17 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mock tests will make competitive exams easier
औरैया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली अभ्युदय कोचिंग अब प्राइवेट संस्थानों की तर्ज पर व्यवस्थाएं बढ़ा रही है। अभ्युदय कोचिंग युवाओं के लिए मॉक टेस्ट की सुविधा शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन

सप्ताह में एक बार मॉक टेस्ट लिया जाएगा इससे प्रतियोगी परीक्षाएं देना आसान होगा। शहर के तिलक महाविद्यालय कैंपस में संचालित अभ्युदय कोचिंग में इन दिनों 400 से ज्यादा युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। यूपीएससी से लेकर अन्य परीक्षाओं के लिए अलग-अलग बैच चल रहे हैं। अब इन अलग-अलग बैच के लिए मॉक टेस्ट भी प्रतिमाह होंगे।
विज्ञापन

साक्षात्कार के लिए भी इस तरह के मॉक टेस्ट तैयार किए जाएंगे। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षा की तैयारी करा रहे शिक्षकों को इस काम में लगाया गया है। परीक्षा के मुताबिक सवालों के सेट तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं साक्षात्कार के लिए भी अलग पैनल बनाया जा रहा है। अभ्युदय कोचिंग के कोर्स कोआर्डीनेटर शोभित द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मॉक टेस्ट की शुरुआत की जा रही है। इससे युवाओं को परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed