फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Life imprisonment for youth's murder

हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

Sat, 22 Jan 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for youth's murder
औरैया। नगर पालिका के सेवानिवृत्त लिपिक बाबू राधेश्याम शुक्ला के बेटे की 17 साल पहले गोली मारकर हत्या करने वाले को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इस मामले में दो अन्य अभियुक्तों को लगभग चार साल उम्रकैद की सजा से दंडित किया जा चुका है।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा के अनुसार, 29 अगस्त 2004 की शाम करीब साढ़े पांच बजे राधेश्याम शुक्ला का बेटा प्रशांत उर्फ नंदलाल सहकारी संघ के रास्ते बघाकटरा मुहाल स्थित घर जा रहा था। तभी पीछे से आरोपी बंटी चतुर्वेदी व कल्लू सक्सेना ने तमंचा व रोहित मिश्रा ने चाकू लेकर प्रशांत को घेर लिया। बंटी व कल्लू ने तमंचे से गोली मारी, जो प्रशांत को जा लगी और उसके बाद चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

यह मुकदमा सत्र न्यायालय में चला। सह अभियुक्त कल्लू पहले फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। सह अभियुक्त बंटी व राोहित को न्यायालय ने 25 अगस्त 2017 को आजीवन कारावास व पचास हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन शेष बचे अभियुक्त कल्लू सक्सेना निवासी गढ़ैया मोहल्ला औरैया की पत्रावली पर शुक्रवार को निर्णय देते हुए जिला व सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा ने उसे आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। सजायाफ्ता कल्लू सक्सेना को जिला कारागार इटावा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed