{"_id":"629114a27945f87a043dc127","slug":"license-of-radhe-krishna-hospital-suspended-auraiya-news-knp6992160104","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधे कृष्ण अस्पताल का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधे कृष्ण अस्पताल का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
औरैया। स्वास्थ्य विभाग ने बिना लाइसेंस और मानकों की अनदेखी करने वाले अस्पतालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू की है। 15 दिन पहले अस्पतालों के निरीक्षण में मिलीं खामियों के बाद बिधूना के एक अस्पताल का लाइसेंस निलंबित किया गया है। वहीं कई अन्य अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
जिले के बिधूना, दिबियापुर, अजीतमल, अछल्दा, एरवाकटरा समेत शहर में कई अस्पताल मानक विहीन होने के बाद भी संचालित हो रहे है। इसके साथ ही कई ऐसे अस्पतालों के बारे में जानकारी विभाग को मिली थी, जिनके पास लाइसेंस नहीं हैं।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने इसके लिए नोडल अधिकारी डॉ. वीपी शाक्य के नेतृत्व में टीम गठित कर अस्पतालों का निरीक्षण कराया। जिसमें 10 के करीब ऐसे अस्पताल पाए गए, जिनमें मानकों की अनदेखी की जा रही थी। सीएमओ ने बताया कि बिधूना के राधे कृष्ण अस्पताल में ओटी में ब्लड मिला था। जिससे आपरेशन से प्रसव कराने की आशंका हुई थी।
विज्ञापन
इसके साथ ही अन्य खामियां पाई र्गईं, जवाब मांगा गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अस्पताल का लाइसेंस निलंबित किया गया है। जांच की जा रही है, कई बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। इसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कई संचालकों के जवाब आने बाकी है, जवाब आने के बाद उन पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।