फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   kotedar will also deposit electricity bill

बिजली का बिल भी जमा करेंगे कोटेदार

Mon, 02 Dec 2019 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
kotedar will also deposit electricity bill
औरैया। विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा करने में शासन ने एक ओर सहुलियत दी है। अब उपकेंद्र व उपखंड अधिकारियों के यहां जाकर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। सरकारी राशन के कोटेदारों के पास बिजली का बिल जमा हो जाएगा। जनवरी माह से जिले में यह व्यवस्था शुरू कराने की तैयारी है। इसके लिए दिसंबर माह में कोटेदारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहरी क्षेत्र के कोटेदारों को प्रत्येक बिल में 12 रुपये, ग्रामीण क्षेत्र के कोटेदारों को बिल का 0.40 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। अपर खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील वर्मा की ओर से जारी आदेश जिले में पिछले दिनों आ चुका है। राशन की दुकानों में बिजली बिल जमा कराए जाएंगे। जिला पूर्ति विभाग दिसंबर माह में कोटेदारों को इसका विधिवत प्रशिक्षण देगा। जनवरी में बिजली बिल के उपभोक्ता कोटेदारों के यहां अपने महीने के बिल को जमा कर सकेंगे। जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कुल 720 कोटेदार हैं, जो अपने गांव व शहर में बिजली का बिल जमा कराएंगे। कोटेदारों को ई-पॉस मशीन से ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

इस पॉस मशीन से क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड लगाकर उपभोक्ता अपने बिल संख्या और धनराशि को डालने के बाद विभाग को रुपये सीधे भुगतान कर सकेंगे। उपभोक्ता के खाते से उतनी धनराशि कट जाएगी। उन्हें रसीद भी मिलेगी। जितना बिजली का बिल उपभोक्ता जमा करेगा। उतना बिजली विभाग के खाते में पहुंच जाएगा। हालांकि इसके लिए कोटेदार को अपना ई-पॉस रिचार्ज कराना होगा। उपभोक्ता यदि विद्युत बिल जमा करने के लिए नगद देते हैं तो ई-पॉस से रसीद काटकर कोटेदार उपभोक्ता को तत्काल थमा देगा। उपभोक्ताओं का मशीन में अंगूठा भी लगेगा, ताकि उपभोक्ता या कोटेदार भविष्य में झूठ न बोल सकें। इसके बाद कोटेदार अपने खाते से उतनी ही रकम विभाग को जमा कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-पॉस से उपभोक्ताओं का बिजली बिल जमा करने पर कोटेदारों को भी लाभ होगा। दस हजार रुपये तक बिजली का बिल अपने ई-पॉस जमा करता है तो उन्हें 12 रुपये कमीशन मिलेगा। इससे अधिक का बिल जमा करने पर कमीशन बढ़ जाएगा। प्रत्येक बिल पर कोटेदार का कमीशन तय कर दिया गया है। दिसंबर में कोटेदारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अशोक कुमार सिंह, ंजिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed