{"_id":"6680507ac975572fd506339f","slug":"khadanjas-drain-got-washed-away-with-the-first-rain-drainage-derailed-auraiya-news-c-211-1-aur1006-113856-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पहली बारिश के साथ बह गई खड़ंजा की नाली, बेपटरी हुई जलनिकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पहली बारिश के साथ बह गई खड़ंजा की नाली, बेपटरी हुई जलनिकासी
विज्ञापन
औरैया। शहर में पिछले दिनों युद्ध स्तर पर सड़क, खड़ंजा व इंटरलॉकिंग का काम कराया गया। पहली बारिश ने शनिवार को इस निर्माण कार्य की परीक्षा ली। गायत्री नगर मोहल्ले में दो माह पूर्व डाले गए खड़ंजे के साथ बनी नाली पहली बारिश के साथ ही बह गई है। इससे लोगों में आक्रोश है।
शहर के हाईवे से सटे गायत्रीनगर में बहुतायत में रिहायशी क्षेत्र पिछले कुछ सालों में बढ़ा है। इस कड़ी में यह निर्माण कार्य कराते हुए नगर पालिका परिषद की ओर से मूलभूत सुविधाओं पर भी फोकस किया जा रहा है। शनिवार तड़के हुए बारिश के बीच यहां एक खड़ंजे के साथ बनी नाली तेज बारिश के बीच बह गई। मिट्टी कटान की वजह से पक्का निर्माण ढह गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक तकरीबन दो माह पहले यहां 100 फीट सड़क बनाई गई थी। नाली भी बनाई गई थी, लेकिन मिट्टी की लेवलिंग ठीक ढंग से नहीं हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि मिट्टी की भराई ठीक ढंग से की जाती तो बारिश में नाली नहीं बह सकती थी। वहीं जलभराव भी एक कारण हो सकता है।
विज्ञापन
पूरे मामले को लेकर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने बताया कि क्षतिग्रस्त नाली को ठेकेदार के द्वारा दोबारा ठीक कराया जाएगा। बारिश में कटान की समस्या आम है। जलनिकासी में किसी तरह का व्यवधान नहीं होने दिया जाएगा।