फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Just leave the screen , just the look ...

जरा परदा हटा दो, जरा मुखड़ा...

Mon, 20 Apr 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 20 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Just leave the screen , just the look ...

मां भगवती के विशाल जागरण में भक्तिमय गीतों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। फतेहगढ़ से आई पार्टी में महिला कलाकार ने- जरा परदा हटा दो, जरा मुखड़ा दिखा दो.. की धमाकेदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान शंकर-पार्वती व राधा-कृष्ण की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

विज्ञापन




शनिवार देर रात कस्बा सराय के रेलवे क्रासिंग के निकट मां भगवती का विशाल जागरण में कलाकारों ने रातभर भक्तों को देवी गीतों से सराबोर कर दिया। वहीं झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलाकार राजीव पालीवाल ने गीत के जरिए मां दुर्गा की स्तुति की।
विज्ञापन




गायिका यामिनी ने जरा परदा हटा दो, जरा मुखड़ा दिखा दो.., मां मुरादें पूरी कर दे हलवा पूड़ी बांटूगी.. गाकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही भेजा है बुलावा तूने शेरा वाली... चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है... आदि गीतों पर भक्त सारी रात झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए भगवान शंकर-पार्वती व राधा-कृष्ण की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।। सुबह भक्तों को हलुआ-पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गौरव पोरवाल ने किया।



मां अंबे के दरबार में आरती उतारी गई। कार्यक्रम में पवन गुप्ता, अंकुश शर्मा , राजू पोरवाल, सोनू गुप्ता, गोलू, धरमवीर सिंह, अश्वनी पोरवाल, सत्यम पोरवाल, अनिल पोरवाल, धीरज तिवारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed