{"_id":"57a62a5f4f1c1b42262b87f1","slug":"ht-line-fell-in-the-two-markets-bike-blew","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाजारों में गिरी एचटी लाइन, बाइक फुंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाजारों में गिरी एचटी लाइन, बाइक फुंकी
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
-तार टूटकर गिरने से जली बाइक को देखते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सबसे व्यस्त सुभाष चौक और सदर बाजार होमगंज में शनिवार को बिजली के तार टूटने से भगदड़ मच गई। सुभाष चौक में तार टूटकर गिरने से एक प्राइवेट बस जलते-जलते बची। जबकि बिना नंबर की एक बाइक जलकर राख हो गई। वहीं सदर बाजार होमगंज में एक दुकान के होर्डिंग ने आग पकड़ ली। एक दुकानदार के शटर में करंट उतरने से चिंगारियां निकलने लगीं। सूचना पर बिजली कर्मचारी मशीन से आपूर्ति नहीं बंद कर पाए। बाद में मेन लाइन से आपूर्ति काटी गई। हालांकि बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने औरैया-दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
बिजली अधिकारियों की अनदेखी के चलते पिछले एक सप्ताह में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से शहर में तीसरी बार बड़ा हादसा होने से टला। शनिवार को शहर के सबसे व्यस्ततम सुभाष चौक व सदर बाजार होमगंज चौराहे के पास अचानक चिंगारियों के साथ हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे आ गिरा। तार नीचे गिरते ही उससे चिंगारियां निकलने लगीं। लोगों ने तुरंत बिजली केंद्र पर सूचना करके लाइन बंद कराने को कहा। ऐसे में केंद्र पर तैनात एसएसओ मनोज ने कई प्रयास किए, लेकिन मशीनों से लाइन बंद नहीं हो सकी। तुरंत एसएसओ ने असैनी से आई 33 हजार केवीए की मुख्य सप्लाई बंद की। बस से रगड़ते हुए गिरे तार से एक प्राइवेट बस तो जलने से बच गई। लेकिन पास खड़ी बिना नंबर की हीरो जल गई। लोगों ने बाइक में लगी आग को बुझाया।
वहीं सदर बाजार होमगंज में एक दुकान पर टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार से कौशल किशोर अग्रवाल की जय अंबे स्टेशनर्स एंड जनरल स्टोर पर लगा बोर्ड जल गया। लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। वहीं तार टूटकर गिरने से पड़ोस में दुकान के आवास बनाकर रह रहे व्यापारी नेता अनुराग अग्रवाल की दुकान के शटर से जोरदार चिंगारियां निकलने लगीं। अनुराग अग्रवाल के बाहर निकल आने से हादसा टल गया।