{"_id":"69f793ab578e4bb31903f2a6","slug":"high-speed-bullet-kills-farmer-fir-lodged-auraiya-news-c-211-1-aur1009-144173-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तेज रफ्तार बुलेट ने ली किसान की जान, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तेज रफ्तार बुलेट ने ली किसान की जान, प्राथमिकी
Sun, 03 May 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 03 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली में 10 दिन पहले तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से हुई किसान की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निमंत्रण से घर जाते समय गांव भाऊपुर के पास हादसा हुआ था।
कानपुर देहात स्थित थाना व कस्बा राजपुर के मोहल्ला मुखर्जी नगर निवासी सौरभ शुक्ला ने बताया कि उनके पिता रामस्वरूप शुक्ला (65) किसान थे। 24 अप्रैल को औरैया निमंत्रण में गए थे। वहां से घर जाने के दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-इटावा स्थित गांव भाऊपुर के पास खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शनिवार को बेटे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बुलेट चालक पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- --
युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी
अनंतराम। कोतवाली क्षेत्र के गांव भीखेपुर के पास पिछले माह हुए सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
इटावा स्थित थाना बकेवर क्षेत्र के गांव इकनौर निवासी सुनील यादव ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा सचिन यादव (27) 10 अप्रैल को रिश्तेदारी में कोतवाली क्षेत्र के गांव मदन सिंह पुरवा गया था। वहां से घर जाते समय गांव भीखेपुर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी थी।
सैफई में उपचार के दौरान 12 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)