{"_id":"5e7a342d8ebc3e76d156c39b","slug":"health-auraiya-news-knp5522106113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आने वाले 170 लोगों को किया गया सूचीबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आने वाले 170 लोगों को किया गया सूचीबद्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले भर में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी सतर्कता बरतने में लगा हुआ है। साथ ही जिले में बाहर से आने वालों को भी सूचीबद्ध कर उनकी स्कैनिंग कराने को तैयारियां शुरू कर दी गईं है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब तक बाहर से जिले में आने वाले 170 लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। साथ ही इनकी स्कैनिंग कराने के लिए 25 टीमों का गठन किया गया है। उक्त टीमें उनके घर जाकर स्कैनिंग कर संक्रमित होने व न होने की पुष्टि करेंगी।
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल आने वाले शंकाग्रस्त लोगों की स्कैनिंग कर उनकी सही स्थिति का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक सभी सतर्कता बरतने में लगे हुए हैं।
इस संबंध में एसीएमओ व कोरोना वायरस विभाग के नोडल अधिकारी डॉ.शिशिर पुरी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से गठित की गईं 25 टीमें अपना काम पूरी निष्ठा से करने में लगी हुई हैं। बताया कि अब तक जिले में बाहर से आए हुए 170 लोगों को चिंह्ति कर उनकी सूची तैयार कर ली गई है। इन लोगों की स्कैनिंग को गठित टीमें घर-घर जाकर उनका स्कैन कर वास्तविकता का पता लगाएंगी। इस दौरान जो भी मरीज जिस स्तर का मिलेगा उसे उसी स्तर पर दिशा-निर्देश पर इलाज मुहैया कराया जाएगा। जरूरत पडने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भी भर्ती कराया जाएगा।