फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gail Pata gets first prize for outstanding performance

ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गेल पाता को प्रथम पुरस्कार

Mon, 16 Dec 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gail Pata gets first prize for outstanding performance
फोटो 15एयूआरपी21- पुरस्कार लेते गेल के निदेशक मनोज जैन साथ में गेल पाता के कार्यकारी निदेशक एमवी रव? - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस की पूर्व संध्या पर ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा दक्षता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण के लिए गेल पाता संयंत्र को प्रथम पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय बिजली राज्य मंत्री आरके सिंह ने गेल के निदेशक मनोज जैन को दिया। इस उपलब्धि पर गेल पाता के अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी है।
विज्ञापन

शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (एनईसीए) 2019 समारोह आयोजित किया गया। गेल (इंडिया) लिमिटेड के पाता पेट्रोकेमिकल कॉंम्पलेक्स को पुरस्कार समारोह के दौरान ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा दक्षता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह ने गेल के निदेशक व्यवसाय विकास मनोज जैन को यह पुरस्कार दिया। गेल अधिकारियों के अनुसार यह पुरस्कार पाता पेट्रोकेमिकल परिसर और ऊर्जा संरक्षण के प्रति गेल की प्रतिबद्धता और इसके संचालन में कार्बन फुट-प्रिंट की कमी को भी दर्शाता है। पाता यूनिट ने आकलन वर्ष के दौरान 6.9 मिलियन यूनिट की विद्युत ऊर्जा बचत और 34854 मिलियन किलो कैलोरी की थर्मल ऊर्जा बचत हासिल की है।
विज्ञापन

पेट्रोकेमिकल सेक्टर को वर्ष 2018 के दौरान परफार्म, एचीव एंड ट्रेड (पैट) साइकिल-4 में शामिल किया गया था। पैट राष्ट्रीय मिशन फार एनहांस्ड एनर्जी एफीशिएंसी (एनएमईईई) के तहत बीईई का एक प्रमुख कार्यक्रम है। पैट, ऊर्जा गहन उद्योगों में विशिष्ट ऊर्जा खपत को कम करने के लिए एक नियामक उपकरण है। इसके माध्यम से लागत प्रभावशीलता को बढ़ाने हेतु अधिक ऊर्जा बचत के प्रमाणीकरण का व्यापार किया जा सकता है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ऊर्जा मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफीशिएंसी (बीईई) द्वारा स्थापित किया गया है। बीईई को ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001 के माध्यम से ऊर्जा दक्षता में सुधार करने और विभिन्न नामित उपभोक्ताओं में ऊर्जा की खपत को कम करने के लिए स्थापित गया है। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सचिव ऊर्जा मंत्रालय संजीव नंदन सहाय (आईएएस), सचिव, एमएनआरई आनंद कुमार, महानिदेशक, ऊर्जा दक्षता ब्यूरो अभय बाकरे, आर्थिक सलाहकार-विद्युत मंत्रालय राज पाल, कार्यकारी निदेशक गेल पाता एमवी रवि सोमेश्वरूडू, महाप्रबंधक तकनीकी सेवा पाता अनिल वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed