{"_id":"590e1c584f1c1b347344148f","slug":"frayed-1-5-lakh-jewels","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर उड़ाए 1.5 लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर उड़ाए 1.5 लाख के जेवर
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
Updated Sun, 07 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर कस्बा में शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला को ठगों ने दो गुना करने का झांसा देकर करीब डेढ़ लाख के जेवर पार कर दिए। पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बर्कीटोला थाना फफूंद निवासी मीरा देवी पत्नी सर्वेश राठौर ने बताया कि वह कस्बा खानपुर स्थित मैरिज होम में शुक्रवार को एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह वह घर जाने को तैयार बैठी थी। तभी दो लोग आए और जेवरात दो गुना करने का लालच दिया। जिससे वह लालच में आ गई। दोनों ने उससे जेवरात उतरवाकर एक पर्स में रखने को कहा। फिर पर्स को नीचे रखकर आंख बंद कर भगवान का नाम लेने की बात कही। पांच मिनट बाद महिला ने आंख खोली तो दोनों जेवर से भरा पर्स लेकर गायब हो चुके थे। पीड़िता ने बताया कि पर्स में डेढ़ लाख रुपये के जेवरात थे।
विज्ञापन