Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A third-party agency will conduct quality checks.

Auraiya News: थर्ड पार्टी एजेंसी करेगी गुणवत्ता की जांच

Thu, 26 Nov 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A third-party agency will conduct quality checks.
औरैया। जल जीवन मिशन के तहत जिले के ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। कुल 725 राजस्व ग्रामों में 375 पाइप पेयजल योजनाओं पर काम जारी है। इनमें से 298 योजनाओं का निर्माण पूरा होकर संचालन शुरू हो गया है। जबकि 64 योजनाओं का ट्रायल चल रहा है और 13 पर काम जारी है।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने थर्ड पार्टी एजेंसी को गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं की जियो टैगिंग कराने को भी कहा। जिले में 359 अवर जलाशयों में से 353 पूरे हो चुके हैं, 6 का काम बाकी है। निर्धारित 412 नलकूपों का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है। 3555 किलोमीटर पाइपलाइन के लक्ष्य में से 3545 किलोमीटर बिछाई जा चुकी है। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने और खोदाई से क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कराने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed