{"_id":"6b072ceb8a67027d9700b554","slug":"797-lawyers-will-cast-their-votes-results-will-be-out-by-late-evening-auraiya-news-c-211-1-aur1009-155538-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 797 वकील करेंगे मतदान देर शाम तक आएंगे नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 797 वकील करेंगे मतदान देर शाम तक आएंगे नतीजे
विज्ञापन
अदालत से...
-नौ पदों के लिए 25 प्रत्याशी मैदान में, प्रत्येक मतदाता को मिलेंगे पांच मतपत्र
-जिला जज परिसर के विशेष पंडाल में सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिला बार एसोसिएशन का अगला अध्यक्ष और महामंत्री कौन होगा, इसका फैसला आज देर शाम तक हो जाएगा। चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जिला जज परिसर स्थित विशेष पंडाल में सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। अंतिम कार्य दिवस पर दावेदारों की धड़कनें तेज रहीं और प्रत्याशियों ने मतदाता अधिवक्ताओं को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
जिला बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री सहित नौ पदों पर मतदान होना है, जिनके लिए 25 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रत्येक मतदाता को पांच मतपत्र वितरित किए जाएंगे। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष हृदयनारायण पांडेय व व्यवस्थापक अंकुर अवस्थी ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
डीबीए के मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा के अनुसार, सबसे कड़ी टक्कर अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए देखी जा रही है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुनील दुबे, कुलदीप दुबे, संजीव चतुर्वेदी, मान सिंह पाल, बृजेन्द्र सिंह यादव व शिवकुमार अरुण अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए मतदाताओं को साधने में जुटे रहे।
विज्ञापन
वहीं, महामंत्री पद के प्रत्याशी अतेन्द्र पांडेय, हेमेन्द्र पांडेय, देवेंद्र कुमार दीक्षित, सुधीर गौतम व शिवेंद्र सिंह सेंगर भी व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते दिखे। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक, संयुक्त मंत्री के दो और कनिष्ठ सदस्य के चार पदों पर भी प्रत्याशी जोर-आजमाइश कर रहे हैं।
अधिवक्ता अंकुर अवस्थी ने बताया कि मतदान और मतगणना के लिए अधिवक्ताओं की टीम गठित कर दी गई है। इस चुनाव में कुल 797 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जबकि मतगणना मीटिंग हॉल में कराई जाएगी। कमेटी ने सभी मतदाता अधिवक्ताओं से बार काउंसिल द्वारा जारी परिचय पत्र साथ लाने की अपील की है।