फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire was fired on bike riding youth and uncle, uncle got shot

Auraiya News: बाइक सवार युवक और मौसा पर किया फायर, मौसा को लगी गोली

Sun, 17 Sep 2023 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fire was fired on bike riding youth and uncle, uncle got shot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। थाना क्षेत्र के उसरारी में बाइक सवार दो लोगों पर घात लगाए कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान अवैध तमंचे से की गई फायरिंग एक युवक को लगी। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मारपीट एवं जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।

उसरारी निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र मंगूलाल ने तहरीर में बताया कि गांव के बाहर मुर्गी फार्म चलाता है। 28 अगस्त को गांव के गंभीर सिंह समेत अन्य ने उनके छोटे भाई से मारपीट की थी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसी दिन से आरोपी पक्ष के लोग बराबर पीड़ित के बेटे भोले सिंह की हत्या करने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात लगभग सवा दस बजे उनका पुत्र भोले सिंह अपने मौसा अवधेश कुमार के साथ बाइक से मुर्गी फार्म से वापस लौट रहा था। गांव के बाहर घात लगाकर बैठे गांव निवासी सोनू उर्फ विमल, मोनू उर्फ मोहित, मिथुन एवं शनि, गंभीर सिंह, रामा देवी, सतनाम, मनोज दोहरे, संजू कुशवाह, कुलदीप एवं सुधीर ने दोनों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। सोनू, मोनू ने अवैध तमंचे से फायर कर दी। जिससे गोली अवधेश के हाथ में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को दिबियापुर सीएचसी भर्ती कराया गया। यहां से अवधेश को सैफई रेफर कर दिया गया है। थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल का कहना है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article