फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR on Nursing home owner including three

नर्सिंग होम संचालक समेत तीन पर एफआईआर

Mon, 18 Apr 2016 11:58 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 18 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
FIR on Nursing home owner including three
fight
शहर के फफूंद रोड स्थित सांई नर्सिंग होम पर रविवार शाम बिजली चेकिंग के दौरान एसडीओ और नर्सिंग होम संचालक के बीच हुए विवाद में पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीओ ने नर्सिंग होम संचालक पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बिजली विभाग के एसडीओ अरविंद कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह रविवार को बिजली चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग करते हुए सांई नर्सिंग होम पहुंच गए और बिजली चेकिंग करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान नर्सिंग होम संचालक एमपी सिंह निवासी बरम्हूपुर व उनके साथी अखिलेश गुप्ता निवासी ठठराई मोहल्ला एवं भोलू अवस्थी निवासी गोविंद नगर गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर सभी ने एकराय होकर जान से मारने की धमकी दी। एसडीओ ने नर्सिंग होम संचालक समेत तीनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डाला, जान से मारने की धमकी देना एवं गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष से नर्सिंग होम संचालक एमपी सिंह ने भी एसडीओ अरविंद सिंह के खिलाफ मारपीट किए जाने एवं अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। फिलहाल अभी तक नर्सिंग होम संचालक की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी नन्हेलाल यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed