{"_id":"8f7c954bc908bebd6371ccdf4fb11341","slug":"ex-en-notice-the-adverse-entry-dpro-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन को नोटिस, डीपीआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन को नोटिस, डीपीआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने संचालित विकास कार्यक्रमों की समीक्षाबैठक में खराब प्रगति पर एक्सईएन को नोटिस, डीपीआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि तो मुख्य चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसरों से डीएम ने जबाव तलब किए जाने का फरमान जारी किया।
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करती हुई डीएम माला श्रीवास्तव ने वित्तीय वर्ष 2014-15 के विकास कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा करते हुए लोहिया ग्रामों का हाल लिया। बैठक में लोहिया ग्रामों में सीसी रोड निर्माण की प्रगति शून्य पाए जाने पर डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी रामप्रकाश मिश्रा को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनकेएस यादव को नोटिस देकर जबाव तलब किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में गैर हाजिर रहे एक्सईएन पीडब्लूडी प्रांतीय खंड, निर्माण खंड व पीएमजीएसवाई को नोटिस जारी कर जबाव तलब किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ शिवराज यादव, पीडी अजय प्रकाश, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप वर्मा, डीडी कृषि डा. बनारसी यादव सहित जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।