{"_id":"664d01c674b4031f7302a8e5","slug":"electricity-is-not-available-as-per-schedule-consumers-worried-auraiya-news-c-211-1-aur1006-112435-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शेड्यूल के तहत नहीं मिल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शेड्यूल के तहत नहीं मिल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। अखिल भारतीय व्यापारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी अजीतमल रामऔतार को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। कस्बा की विद्युत व्यवस्था सुधारने की गुहार लगाई।
उन्होंने ज्ञापन में बताया कि पिछले कुछ दिनों से नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल व अटसू आदि कस्बों में शेड्यूल के तहत विद्युत सप्लाई नहीं दी जा रही है जबकि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बिना बिजली के आम लोग बुरी तरह परेशान हैं। समय से बिजली न मिलने के चलते सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारी वर्ग को हो रही है।
जहां व्यापारियों का व्यापार नहीं चल पा रहा है, वहीं आम जनमानस बिना बिजली के पानी आदि की भी समस्या हो रही है। छात्र-छात्राएं अपनी तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। व्यापारी नेता रामजी पोरवाल, जितेंद्र कुमार, विपिन कुमार, सत्य प्रकाश, मोहित आदि ने उपजिलाधिकारी से विद्युत विभाग के अधिकारियों को आदेशित कर व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी रामऔतार ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर बिजली सप्लाई को सुचारू बनाया जाएगा।