फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dressed Gajanan darbar , thronging crowds

सजे गजानन के दरबार, उमड़ी भीड़

Fri, 18 Sep 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Fri, 18 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dressed Gajanan darbar , thronging crowds

गणेश चतुर्थी के अवसर पर भक्तों ने भगवान गजानन के दरबार सजा लिए हैं।  वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद गुरुवार को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली।

विज्ञापन



शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंडबाजों की धुन पर थिरकते नजर आए। गणेश महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए श्रद्धालुओं ने भगवान गजानन की विभिन्न प्रकार की  झांकियां सजाई हैं।
विज्ञापन


 
महोत्सव की शुरुआत गणपति बप्पा की शोभायात्रा से हुई। शोभायात्रा काली माता मंदिर से शुरू हुई और तहसील चौराहा, सुभाष चौराहा, संजय गेट, ब्लाक गेट, जेसीज चौराहा, मुंसिफ कोर्ट, मोहल्ला बनारसीदास, होते हुए सदर मार्केट में समाप्त हुई। शोभायात्रा में हजारों भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंडबाजों की धुन पर थिरकते नजर आए। वहीं घर में पधारो गजाजन जी, घर में पधारो, गणपति बप्पा  मोरया के गीतों पर भक्तगण नाच रहे थे।

 
भगवान गणेश के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिए भक्तों का उत्साह गुरुवार को शबाब पर रहा। सदर बाजार में आयोजित गणेश महोत्सव को और भव्यता देने के लिए देर रात तक तैयारियों का दौर जारी रहा। सदर बाजार में झांकियां सजाई गई हैं। जिल में गणेश महोत्सव आयोजित किए गए>


हर तरफ भगवान गजानन की जयकार गूंजती सुनाई दे रही थी। सदर बाजार सर्राफा मंडी के तत्वावधान में गणेश महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

 
एलआईसी आफिस के पीछे आर्य नगर मोहल्ले में भी गणेश महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए पूजा अर्चना के साथ भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। मूर्ति की स्थापना होने के बाद पूर्व विधायक कमलेश पाठक ने  केक काटकर गणपति बप्पा का हैप्पी बर्थडे धूमधाम के साथ मनाया।



महोत्सव की तैयारियां देर रात्रि तक चलती रहीं। श्रद्धालुओं ने तैयारी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।


कार्यक्रम आयोजक अवनीश अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी संतोष पाठक, रामजी  बाजपेई, आशू मिश्रा, अंबुज मिश्रा, अंकुर अवस्थी, सतीश पाठक, भूरे दीक्षित,  सुनील, मुनि तिवारी ने बताया कि नौ दिनों तक गणेश चतुर्थी पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed