{"_id":"6702d7a8749f8e445800d66d","slug":"devotees-of-mata-reaching-mangalakali-temple-through-the-foul-smell-of-heaps-of-garbage-in-the-dump-auraiya-news-c-211-1-aur1002-117419-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डंप कूड़े के ढेरों की दुर्गंध से होकर मंगलाकाली मंदिर पहुंच रहे माता के भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डंप कूड़े के ढेरों की दुर्गंध से होकर मंगलाकाली मंदिर पहुंच रहे माता के भक्त
विज्ञापन
औरैया। जालौन रोड के रास्ते माता के भक्त मां मंगलाकाली मंदिर जाते हैं। मंदिर पहुंचने से पहले 100 मीटर रोड किनारे लगे डंप कूड़े के ढेर यहां दुर्गंध का सबब बने हैं। दुर्गंध के बीच लोगों का आवागमन हो रहा है। शायद इस बार प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली है। जबकि नगर पालिका का एमआरएफ सेंटर सकि्रय है। इसके बावजूद कूड़े को जालौन रोड किनारे डंप किया जा रहा है।
शहर के जालौन रोड किनारे डंप कूड़े में अक्सर धुंआ उठता रहता है। दमकल की टीम को कभी कभार यहां पहुंचकर धधकते कूड़े की आग बुझानी पड़ती है। पटी गंदगी से उठती दुर्गंध के बीच माता के भक्तों का पूजन से पहले इस दुर्गंध से सामना होता है। बाइक से लेकर साइकिल सवार लोगों को दिक्कत ज्यादा उठानी पड़ती है। मां मंगलाकाली मंदिर पहुंचने के लिए भक्तों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। जबकि सावन मास में इस मार्ग पर दुर्गंध की समस्या को देखते हुए डंप कूड़े व सड़क के बीच हरी मैट की दीवार खड़ी कर दी थी। नगर पालिका परिषद की ओर से यह व्यवस्था करते हुए भक्तों की समस्या दूर की थी। लेकिन नवरात्र आते-आते हरी मैट की दीवार यहां से लापता हो गई है। जिसे दोबारा से खड़ा करने की जहमत भी नहीं उठाई गई है। माता के भक्तों का मंदिर पहुंचना आसान तभी होगा जब इस दुर्गंध को दूर कराया जाए। अधिकारियों की संजीदगी ही इसे दूर कर सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नोट- अभी वर्जन जाना बाकी है। वर्जन आने के बाद खबर लगाएं सर