फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Democracy is getting strengthened by sweep, voting percentage is increasing in elections

Auraiya News: स्वीप से मिल रही लोकतंत्र को मजबूती, चुनावों में बढ़ रहा वोटिंग प्रतिशत

Mon, 15 Apr 2024 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Democracy is getting strengthened by sweep, voting percentage is increasing in elections
विशाल सिंह
विज्ञापन


औरैया। मतदाताओं को जागरूक करने वाले संदेशों से लिखी तख्ती लिए स्कूलों के बच्चे शिक्षक व प्रशासनिक अधिकारियों की अगुवाई में स्वीप अभियान की पहल लोकतंत्र को मजबूत कर रही है। अधिकारियों की सूझबूझ व गहनता से मतदाताओं को जागरूक करने की पहल साल दर साल चुनावों में वोटिंग प्रतिशत बढ़ा रही है।



जिले में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम प्रत्येक चुनाव में वृहद स्तर पर चल रहा है। लोकसभा चुनावों में जिले का मतदान प्रतिशत पिछले दोनों ही चुनावों में बढ़ा है। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में जहां मतदान प्रतिशत 56.76 प्रतिशत था, वहीं लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 में यह 59.34 प्रतिशत तक पहुंच गया। विधानसभा चुनावों में यह आंकड़ा चुनाव दर चुनाव भी बढ़ा है।
विज्ञापन


वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 59.91 था, जोकि वर्ष 2017 में 60.37 प्रतिशत तक जा पहुंचा। वहीं 2022 में विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 60.98 प्रतिशत तक जा पहुंचा था। वहीं वर्ष 2023 में हुए निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.56 तक पहुंच गया था। इसे देखते हुए इस बार के लोक सभा चुनाव में वोटों की बरसात होने के साथ ही मतदान प्रतिशत और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए इस बार भी वृहद स्तर पर स्वीप के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------------------

आंकड़ों पर एक नजर



चुनाव मतदान प्रतिशत

लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 56.76 फीसदी



लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 59.34 फीसदी

-----



विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2012 59.91 फीसदी

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 60.37 फीसदी



विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 60.98 फीसदी

-----



निकाय चुनाव वर्ष 2023 62.56 फीसदी

-------------



बोले जिम्मेदार----

जिले में स्वीप के तहत वृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर पूरा फोकस है। किसी तरह की कोई कोर कसर न छूटे इस पर ध्यान दिया जा रहा है।



-महेंद्र पाल सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed