{"_id":"578527ab4f1c1b0e7913e258","slug":"deficit-of-drugs-in-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में दवाओं का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में दवाओं का टोटा
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Tue, 12 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। तीन महीने से दवाओं की खेप न आने से जिले के सभी अस्पतालों में दवाओं का संकट बढ़ रहा है। जिला अस्पताल व शौ शैय्या अस्पताल में भी बुखार, ब्लड प्रेशर और दस्त की दवाएं जुलाई तक की बची हैं।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों की मानें तो प्रदेश भर के अस्पतालों में सप्लाई करने वाली केंद्रीय औषधीय वितरण केंद्र( सीएमएसडी) कंपनियों की आरसी खत्म हो गई है। इस कारण यह कंपनियां तीन महीने से अस्पतालों में दवाओं की खेप नहीं भेज रही हैं।
विज्ञापन
जिससे अस्पतालों में दवाओं का संकट खड़ा हो गया है। जिला अस्पताल व शौ सैय्या अस्पताल में हालत और भी गंभीर है। यहां पर किसी तरह सीएमओ स्तर से दवाओं का प्रबंध कर काम चलाया जा रहा है। जिला अस्पताल व शौ शैय्या अस्पताल में काम चलाऊ दवाएं ही बची हैं।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों की मानें तो इन दवाओं से जुलाई मुश्किल से कट पाएगा। डॉक्टर भी मौजूद दवाओं को ही पर्चे में लिखकर काम चला रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बिना आरसी के रिन्यूवल के कंपनियां दवाओं का वितरण नहीं करेंगी।
सीएमओ डॉ. नवीन मिश्रा ने बताया कि दवाएं तो कम हैं ही। स्टॉक में जितनी दवा बची है। उसी से जिले के अस्पतालों में दवाओं की व्यवस्था की जा रही है। कंपनियों से दवाएं नहीं आ रही हैं। इसके लिए शासन को लिखा गया है। शासन अगर निर्देश देता है तो फिर बाजार से दवाएं खरीदी जाएंगी।