फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural,ramleela,auraiya

रामलीला में हुआ सीता स्वयंवर का मंचन

Tue, 09 Nov 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
cultural,ramleela,auraiya
औरैया। फफूंद क्षेत्र के सल्हापुर में चल रही रामलीला में सोमवार रात सीता स्वयंवर, धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ। पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने रामदरबार की आरती करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं, उनके आदर्शों पर चलने से ही हमारा जीवन सफल होगा। इसके बाद लीला का मंचन किया गया। सीता स्वयंवर के लिए राजा जनक के दरबार में पहुंचे राजाओं ने भगवान शिव के धनुष को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। यह देख राजा जनक ने कहा अगर वह जानते कि पृथ्वी वीरों से खाली है तो वह ऐसी प्रतिज्ञा कभी नहीं करते। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम धनुष के पास पहुंचे, जैसे ही वह धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं वह टूट जाता है।
विज्ञापन

धनुष टूटते ही सीता श्रीराम के गले में जयमाल डाल देती हैं। धनुष भंग होते ही भगवान परशुराम गर्जना करते हुए राजा जनक के दरबार में पहुंचे तो उन्हें देखकर कई राजा स्वयंवर से भाग जाते हैं। शिव धनुष को खंडित देखकर परशुराम क्रोधित हो जाते हैं, उसके बाद लक्ष्मण परशुराम संवाद होता है। कार्यक्रम मंगलवार सुबह दस बजे तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ रही। कार्यक्रम में अजयपाल जाटव, विपिन गुप्ता, सोनू त्यागी, वीरेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed