{"_id":"58e686414f1c1b4a3e5b85d4","slug":"wall-contract-under-construction-of-wine-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके की निर्माणाधीन दीवार गिराई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेके की निर्माणाधीन दीवार गिराई
औरैया
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन शराब ठेका की दीवार गिराती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतराम में शराब ठेके के लिए बन रही दुकान की दीवार महिलाओं ने गिरा दी। हाईवे से हटने के बाद संचालक बस्ती में दुकान बनाकर ठेका खोलने की तैयारी कर रहा था। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि किसी भी सूरत में बस्ती में शराब ठेका नहीं चलने दिया जाएगा।
हाईवे से ठेका हटने के बाद संचालक ने अनंतराम कस्बे में दुकान लेकर शराब बेचना शुरू कर दिया। इस पर महिलाओं ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। मंगलवार को एसडीएम ने कस्बे से शराब की दुकान हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शराब ठेका संचालक ने डिग्री कालेज के पास पड़ी जमीन पर दुकान का निर्माण शुरू कर दिया।
इसकी जानकारी पर आसपास के ग्रामीण व कस्बे की महिलाएं घर से निकल पड़ीं। महिलाओं ने फावड़ा व कुदाल लेकर निर्माणाधीन दुकान की दीवार गिरा दी। नींव खोद डाली। महिलाओं का आक्रोश देखकर कोई रोकने नहीं आया। महिलाओं ने कहा कि बस्ती के आसपास शराब ठेका नहीं चलने दिया जाएगा। बस्ती से 500 मीटर दूर शराब ठेका खुले। बस्ती में शराब ठेका खुलने पर प्रदर्शन किया जाएगा।