{"_id":"58dd4ddd4f1c1b650863e0a2","slug":"vivaahita-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत
औरैया
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
मौके पर परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की सुबह क्षेत्र के गांव परघईपुर में महिला की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने मायके वालों को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। मायके वालों को शव जमीन पर रखा मिला। मृतका की छोटी बहन ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जालौन के जयप्रकाश नगर निवासी सरला देवी की शादी मई 2014 में परघईपुर निवासी दीपक यादव पुत्र तारबाबू यादव के साथ हुई थी। सरला के एक डेढ़ साल की बेटी है। मृतका का पति जम्मू में फौज की नौकरी में है। गुरुवार को ससुरालीजनों ने सरला के जीजा सुरेंद्र सिंह निवासी दिबियापुर को फोन पर फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना दी।
मायके वाले गांव पहुंचे तो शव जमीन पर रखा मिला। इन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सरला की छोटी बहन हीरा देवी ने बताया कि वह दो दिन पहले बहन के यहां आई थी। तब सास व ननद ने दहेज को लेकर ताना दिया था। इन्होंने कहा कि वह अपने लड़के की दूसरी शादी कर देंगे। उसने जम्मू में रह रहे जीजा को यह बात बताई थी।
विज्ञापन
वह दिबियापुर में बड़े जीजा को घटनाक्रम बताने चली आई। सुबह फोन आया कि बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि मृतका के भाई व पिता बाहर नौकरी करते हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।