फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Six injured in road accidents, two Referee

सड़क हादसों में छह घायल, दो रेफर

Sat, 16 Jul 2016 11:57 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 16 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Six injured in road accidents, two Referee
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने महिला सहित दो लोगों को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात मझले (45) पुत्र बुद्धा निवासी सबलपुर थाना सहायल पत्नी शांती (40) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में निमंत्रण खाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़ी बजरी पर बाइक फिसल गई। इससे दंपति गिरकर घायल हो गए। दोनों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना में आशीष (18) पुत्र कमल किशोर निवासी रसूलाबाद कानपुर देहात शहर के एक गेस्ट हाउस में बारात में शामिल होने आए थे। इंडियन ऑयल चौकी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे यह घायल हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने युवक को सैफई रेफर कर दिया। एक अन्य घटना में आशीष (18) पुत्र महावीर निवासी कंचौसी थाना दिबियापुर शुक्रवार दोपहर लगभग चार बजे कंचौसी से औरैया की तरफ बाइक से जा रहे थे। तभी कंचौसी मोड़ के पास बाइक फिसल गई। घायलावस्था में बाजार के लोगों ने उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। युवक हेलमेट नही लगाये था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में दिलनसीब अपने पति शमशाद निवासी मंगलपुर कानपुर देहात के साथ बाइक से औरैया आ रही थी। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैजिक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शैलेंद्र (24) पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी शाहपुर दिबियापुर पानी बरसते समय बाइक से ककोर मुख्यालय की तरफ जा रहे थे। बाइक फिसलने से वह घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सौ शैय्या अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed