फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kchcadhari punk gang arrested

कच्छाधारी गिरोह का बदमाश दबोचा

Tue, 31 May 2016 12:26 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 31 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Kchcadhari punk gang arrested
पुलिस की गिरफ्त में गिरोह - फोटो : अमर उजाला
एरवाकटरा और बिधूना पुलिस ने रविवार रात क्षेत्र में गश्त के दौरान कच्छाधारी गिरोह के एक बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से लाखों रुपये के जेवरात भी बरामद किए हैं। सोमवार को एसपी ने घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन


कैंप कार्यालय में वार्ता के दौरान एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि क्षेत्राधिकारी बिधूना बालकराम तथा एरवाकटरा थानाध्यक्ष रामलक्ष्मण यादव ने नेतृत्व में थाना एरवाकटरा पुलिस ने रविवार रात डकैती और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी सलीम पुत्र मुखिया उर्फ इसाख को पकड़ा है। युवक किलापुर खुर्द थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर का निवासी है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कई स्थानों पर डकैती डालने की बात स्वीकार की है। उक्त बदमाश गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर कई प्रांतों में चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि उक्त बदमाश हाईवे के आसपास के गांवों में लग्जरी गाड़ियों के माध्यम से रैकी करते थे। इसके बाद रात को कच्छा बनियान पहनकर नंगे पैरों घर में घुसकर डकैती डालते थे। उन्होंने बताया कि बीते दिनों एरवाकटरा थाना क्षेत्र में हुई चोरी का सामान तीन अंगूठी, दो टाप्स, एक चेन, एक मटर माला पीली धातु का लाकेट लगा, दो जोड़ी पायल बरामद हुआ है। वहीं अजीतमल में हुई चोरी के जेवरात भी आरोपी के पास से बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed