फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Free two child laborers from the kiln

भट्ठा से दो बाल मजदूर मुक्त कराए

Sat, 06 May 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 06 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Free two child laborers from the kiln
पूछताछ करते तहसीलदार व श्रम परिवर्तन अधिकारी। - फोटो : amar ujala
श्रम परिवर्तन अधिकारी व तहसीलदार ने शुक्रवार को मां काली बिक्र फील्ड पर दो बाल श्रमिक को मुक्त कराया है। अधिकारियों ने आयु परीक्षण के लिए बाल श्रमिकों को सीएमओ कार्यालय भेजा है। भट्ठा मालिक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।  श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसके मिश्रा व तहसीलदार अरविंद कुमार ने टीम के साथ क्षेत्र के कई ईंट भट्ठों पर छापेमारी की। इसमें मां काली बिक्र फ ील्ड पर छापेमारी के दौरान बदायूं निवासी दो किशोर को काम करते हुए पकड़ लिया। दोनों किशोरों को सीएमओ के यहां आयु परीक्षण के लिये भेज दिया।
विज्ञापन


श्रम परिवर्तन अधिकारी ने बताया कि आयु परीक्षण के बाद दोनों किशोरों को बाल कल्याण विभाग के सामने पेश किया जाएगा। इसके बाद बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भट्ठा मालिक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। इस मौके पर टीम के साथ खंड शिक्षा अधिकारी अजीतमल सुधीर गुप्ता, एडीओ कोऑपरेटिव निर्दोष राजपूत तथा कोतवाली की पुलिस टीम भी साथ रही।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed