फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Father and son beaten for opposing construction work.

Kannauj News: निर्माण कार्य का विरोध करने पर पिता-पुत्र को पीटा

Sun, 11 Oct 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Father and son beaten for opposing construction work.
सिकंदरपुर। सिकंदरपुर के चंदरपुर गांव में पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसियों ने पिता और उनकी बेटी पर लाठी-डंडों व राजमिस्त्री की कन्नी से हमला कर घायल कर दिया। ग्राम चंदरपुर निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह अपनी जमीन पर निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। उन्होंने निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने अजय की बहन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके पिता रामबाबू को भी पीटकर घायल कर दिया गया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित अजय कुमार ने इस मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed