फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A wasp stung the driver on the cheek; the car went out of control and overturned into a ditch.

Auraiya News: चालक के गाल पर बरैया ने काटा, कार अनियंत्रित हो खंती में पलटी

Sun, 11 Oct 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A wasp stung the driver on the cheek; the car went out of control and overturned into a ditch.
अछल्दा। थाना क्षेत्र के बझेरा गांव के पास शनिवार को गाड़ी चला रहे युवक को अचानक बरैया के काटने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई। हालांकि लोगों ने शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

फफूंद कस्बे के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी विवेक राजपूत अपनी मां उषा देवी और दो छोटे बच्चों के साथ बिधूना स्थित रिश्तेदारी से कार द्वारा घर लौट रहे थे। अछल्दा थाना क्षेत्र के बझेरा गांव के पास बरैया ने अचानक चालक विवेक के गाल पर काट लिया। अचानक काटने से विवेक स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठे और कार सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई। किसी तरह विवेक बाहर निकले तभी कई लोग पहुंच गए। उनकी मदद से शीशा तोड़कर महिला व दो बच्चों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बाद में एक ट्रैक्टर की मदद से क्षतिग्रस्त कार को खंती से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed