फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Elderly woman's death went to the toilet

शौच के लिए गई वृद्ध महिला की मौत

Fri, 17 Feb 2017 11:06 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Fri, 17 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman's death went to the toilet
क्राइम
क्षेत्र के ग्राम पुरवा सबसुख सलैया में सुबह से लापता वृद्ध महिला का शव शाम को गांव के बाहर कुएं में मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौत का कारण ज्ञात नहीं हो सका। परिवारीजनों की मानें तो घर में न तो किसी तरह का झगड़ा हुआ और न किसी से विवाद था। पुलिस वृद्घ महिला के फिसलने से कुएं में गिरने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरवा सबसुख सलैया निवासी भाग्यवती (70) पत्नी मुंशीलाल शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे घर से शौच के लिए निकली थीं। भाग्यवती के घर वालों के मुताबिक देर तक घर न लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। कोई जानकारी नहीं मिली। दोपहर तक भाग्यवती के न मिलने पर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। वहीं देर शाम गांव के लोग गांव के बाहर कुएं की तरफ पहुंचे। इन्हें कुएं में महिला का शव दिखाई दिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी ग्रामीणों ने भाग्यवती के परिजनों व कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान की। घटना की सूचना पर कोतवाली मौके पर पहुंची। शव निकालने के लिए दमकल विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। समाचार लिखे जाने तक शव को कुएं से बाहर नहीं निकाला जा सका था।  पुलिस ने भाग्यवती के परिवारीजनों से भी बात की। उन्होंने बताया कि घर में किसी से विवाद नहीं हुआ था।  न ही किसी से रंजिश थी। पूछताछ में पुलिस को मौत की वजह ज्ञात नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed