फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Denied abusing shot

गाली देने से मना करने पर गोली मारी

Sun, 03 Jul 2016 12:20 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 03 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Denied abusing shot
Firing
गाली देने का विरोध करने पर दो भाइयों ने एक अधेड़ को गोली मार दी। गोली अधेड़ के सिर को छूते हुए निकल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने अधेड़ को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में शुक्रवार रात छोटे पाल (55) का गांव के ही संजय पुत्र अखिलेश और विकास पुत्र अखिलेश से रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई थी। गांव के लोगों ने मामला शांत करा दिया। शनिवार सुबह जब छोटे पाल अपने भांजे संजू पुत्र हुकुम सिंह निवासी लखना के साथ खेत से घर आ रहा था, तभी संजय और विकास ने अपने अन्य साथियों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर छोटे पाल और संजू से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान विकास ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली छोटे पाल के माथे को छू कर निकल गई। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल छोटे पाल को सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को उन्होंने तहरीर दी। पुलिस ने गांव में आरोपियों की तलाश की मगर वह फरार हो चुके थे। थानाध्यक्ष एफएस जाफरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed