फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   caught illegal liquor factory

सहकारी संघ में मिली अवैध शराब फैक्ट्री

Mon, 12 Sep 2016 12:20 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 12 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
caught illegal liquor factory
सहकारी संघ में अंदर पकड़े गए युवक - फोटो : अमर उजाला
दिबियापुर रोड स्थित नेबिलगंज मोहल्ले में रविवार को कोतवाली पुलिस ने सहकारी संघ में छापा मारकर अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी। मौके से पुलिस ने 2700 क्वार्टर नकली शराब, केमिकल, खाली बोतलें व पैकिंग मशीनें बरामद की हैं। पुलिस की गाड़ियों को देख सहकारी संघ के अंदर मौजूद लोग मेनगेट पर ताला डालकर भाग गए। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसडीएम के आदेश पर शहर कोतवाली सुधाकर मिश्रा प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ नेबिलगंज स्थित सहकारी संघ औरैया पर छापेमारी की। पुलिस फोर्स देख सहकारी संघ के अंदर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इससे पहले कि पुलिस अंदर पहुंच पाती, मौजूद लोग मेनगेट पर ताला डालकर भाग गए। गेट फंादकर अंदर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इसके बाद सीओ सिटी चौधरी रमेश सिंह और एसडीएम सदर राजेंद्र कुमार के पहुंचने पर सहकारी संघ के मेनगेट का ताला तोड़ा गया।
विज्ञापन


कार्यालय के एक कमरे का ताला तोड़ने पर उसमें 60 गत्ते नकली शराब मिली। एक गत्ते में 45 शराब की बोतलें मिली। कमरे में पानी के कैन, शराब बोतलों की पैकिंग की मशीन मिली। दूसरे कमरे में शराब बनाने में प्रयोग होने वाले केमिकल की एक दर्जन से अधिक कैन, दिलबर शराब के रेपर, खाली बोतलें, ढक्कन और एक पैकिंग मशीन भी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पकड़े गए युवकों से एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने पूछताछ की। युवकों ने बताया कि वह सहकारी संघ पर खाद्यान्न वितरण की जानकारी लेने आए थे। लेकिन उनके पीछे आई पुलिस को देख अंदर मौजूद लोग मेनगेट पर ताला लगाकर पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले। सीओ सिटी चौधरी रमेश सिंह और एसडीएम सदर राजेंद्र कुमार ने बताया कि मौके से बरामद केमिकल की कीमत लाखों में है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed