फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   रोडवेज बस में युवक जहरखुरानी का शिकार

रोडवेज बस में युवक जहरखुरानी का शिकार

Mon, 07 Jan 2019 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में युवक जहरखुरानी का शिकार
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। दिल्ली से आ रही रोडवेज बस में युवक को जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। बैग में रखे करीब 60 हजार रुपये और कपड़े लेकर फरार हो गए। बस कंडक्टर ने बेहोश युवक को मुख्य बस अड्डे पर उतार दिया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में युवक को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



जनपद हरदोई के थाना मल्लावां के ग्राम तिरिया भवानीपुर निवासी रामखेलावन राठौर का 30 वर्षीय पुत्र संतराम राठौर दिल्ली में एक मिठाई की दुकान में काम करता है। उसका परिवार दिल्ली में ही रहता है। वह गांव के ही किसी व्यक्ति के बकाया रुपये लौटाने के लिए 60 हजार रुपये लेकर रोडवेज बस से गांव आ रहा था। दिल्ली के आनंद विहार से मल्लावां का टिकट लेकर रोडवेज बस में बैठा था। रास्ते में किसी जहरखुरान ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसके बेहोश पर उसके दोनों बैग लेकर चले गए।
विज्ञापन


परिचालक संतराम राठौर ने यात्री को बेहोश देखा तो उसके पास से मिले टिकट के आधार पर उसे गंजमुरादाबाद कस्बा के बस अड्डे पर सुबह करीब चार बजे सड़क किनारे उतारा। बस अड्डे पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे पहचाना और घर वालों को सूचना दी। घरवाले उसे सीएचसी ले गए। रविवार दोपहर बाद हालत सामान्य होने पर युवक को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दिल्ली से आ रहा था, 60 हजार रुपये व कपड़े ले गए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed