{"_id":"5b15891e4f1c1b684d8b4b4e","slug":"81528138014-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत तीन ससुरालियों ने महिला को पीटा, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत तीन ससुरालियों ने महिला को पीटा, मामला दर्ज
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
‘बेटी की किलकारी, मां पर पड़ी भारी’
- पत्नी से मारपीट में पति समेत तीन ससुरालियों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। लड़कियां आज हर क्षेत्र में आसमान छू रहीं हैं। समाज में उन्हें बराबरी का अधिकार दिया जा रहा है। तो वहीं गांवों में जागरूकता के अभाव में बेटी के प्रति लोगों की सोच बदलती नजर नहीं आ रही है। क्षेत्र के तिलकपुर में बेटी की किलकारी ससुरालीजन को इस कदर नागवार गुजरी कि उन्होंने अस्पताल का प्रसव खर्च का बिल तक नहीं चुकाया। घर पहुंचने पर विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। परेशान विवाहिता ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ मारपीट व उत्पीड़न की शिकायत सदर कोतवाली में की है।
सदर कोतवाली के गांव तिलकपुर निवासी निधि पत्नी अमित राव ने पति अमित राव पुत्र रामचंद्र, देवर जामिल पुत्र रामचंद्र, ननद रिचा पुत्री रामचंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि उसने एक पुत्री को जन्म दिया है। पुत्री के जन्म के बाद से उसके ससुरालीजन उससे नाखुश नजर आने लगे हैं। अस्पताल में पुत्री के जन्म के दौरान आए खर्च के भुगतान को देने से भी ससुरालियों ने मना किया। जिसका भुगतान उसके मायके पक्ष के लोगों ने किया। पीड़िता ने बताया कि पुत्री के जन्म से नाराज उसके ससुराली उसे अपशब्द कहते है। जिसका विरोध करने पर पति और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। मारपीट कर घर से निकाल देने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने बताया कि मारपीट की सूचना पर आए उसके मायके वालों ने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता से पुलिस से गुहार लगाई है। घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि दोनों के बीच समझौते का प्रयास किया गया था। समझौता न होने पर पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
मांग न पूरी होने पर विवाहिता को घर से निकाला
औरैया। अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए मारपीट करने वाले ससुरालियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में खानपुर निवासी रोशनी पुत्री वकील खान ने बताया कि उसका विवाह 26 जुलाई 2016 को हुआ था। शादी के कुछ ही महीने बाद उसकी सास, जेठ, जेठानी अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। पति से शिकायत पर समझाने के बाद भी नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े रहे और उसका उत्पीड़न करते रहे। पीड़िता ने बताया कि तीन जून को उसकी हत्या का प्रयास किया, पति के आने पर उसकी जान बची। शिकायत पर पुलिस ने मामला शांत कराया। पीड़िता ने बताया कि सोमवार को अख्तरी बेगम, सूफी बेगम और असगरी निवासीगण खानपुर ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।