फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   हमला करने वालों की धरपकड़ को तलाश जारी

हमला करने वालों की धरपकड़ को तलाश जारी

Sat, 27 Apr 2019 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
हमला करने वालों की धरपकड़ को तलाश जारी
औरैया। जालौन रोड पर गुरुवार को सुबह ट्रक की टक्कर से जान बचाने को ट्रैक्टर से कूदे छात्र की ट्रक से कुचलकर हुई मौत के बाद पथराव करने वालों की धरपकड़ में पुलिस जुटी हुई है। पथराव करने वालों में 22 लोगों के खिलाफ नामजद के अलावा लगभग चार सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला। पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन



ट्रक की चपेट में आने से ग्राम बघावली निवासी युवक शिवकुमार उर्फ कल्लू (17) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसमें शव उठाने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में विवाद होने पर ग्रामीणों की ओर से किए गए पथराव में सीओ सिटी श्यौदान सिंह व तीन महिला कांस्टेबल व एक सिपाही घायल हो गया था। इस प्रकरण में देवकली चौकी इंचार्ज की तरफ से 22 नामजद लोगों के अलावा लगभग चार सौ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसमें पुलिस ने 15 आरोपियों को जेल भेज दिया था। उधर पुलिस अब शेष नामजदों की तलाश में धरपकड़ अभियान चला रही है। खानपुर पर पुलिस की विशेष नजर है। पुलिस लगातार कसबे में गश्त कर रही है। इस संबंध में सीओ सिटी श्यौदान सिंह ने बताया कि घटना में शेष बचे नामजद की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं अज्ञात लोगों की भी पहचान कराए जाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed