फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   हत्या में वांछित पिस्टल व तमंचा समेत गिरफ्तार

हत्या में वांछित पिस्टल व तमंचा समेत गिरफ्तार

Sun, 21 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हत्या में वांछित पिस्टल व तमंचा समेत गिरफ्तार
उरई। मुंबई में हत्या में वांछित को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने जिले की सर्विलांस व स्वाट टीम के सहयोग से तमंचा, पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मुंबई में मनोज कुमार मौर्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसका मुकदमा थाना दादर में दर्ज था। मुंबई क्राइम ब्रांच की विवेचना में चार आरोपियों के नाम सामने आए थे जिनमें से तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शहर के मोहल्ला नया पाठकपुरा मरघट के पास निवासी मल्लू उर्फ पुरुषोत्तम सक्सेना भी इस हत्या में वांछित था।
विज्ञापन


उसकी गिरफ्तारी के लिए डीसीपी क्राइम ब्रांच मुंबई ने एसपी से सहयोग मांगा था। एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ, कोतवाल सर्विलांस व स्वाट टीम गठित की थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की 11 बजे मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के साथ नया पाठकपुरा मरघट के पीछे वांछित के घर पर छापा मारकर उसको 315 बोर तमंचा, 8 कारतूस और पिस्टल 32 बोर व दो कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में भी पुरुषोत्तम सक्सेना पर संगीन अपराधों मेें नौ मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एपी रियाजुद्दीन, काजी क्राइम ब्रांच मुंबई, एपीआई प्रकाश डोबाल, एचसी साहिब राव दंतारे, गणपद राव पावले, अशरफ तड़वी, गोपीनाथ गावड़, स्वाट टीम प्रभारी ब्रिजनेश यादव, दिनेश यादव, शुएब आलम, रवी भदौरिया, शैलेंद्र चौहान, शैलेंद्र चौबे, चंद्रकांत दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed