फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth jumps into pond; retrieved after an hour-and-a-half-long struggle, dies.

Ambala News: तालाब में कूदा युवक, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Youth jumps into pond; retrieved after an hour-and-a-half-long struggle, dies.
महावीर पार्क के पास मृतक की पत्नी विलाप करती हुई। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के ऐतिहासिक महावीर पार्क के तालाब में वीरवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। तालाब में परशुराम कॉलोनी निवासी राम मनोहर ने छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद ऑटो चालक हरीश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए राम मनोहर को तालाब से बाहर निकाला।
राम मनोहर की तालाब में छलांग लगाने की सूचना मिलने पर उनके परिजन भी वहां आ गए। इसके बाद पुलिस राम मनोहर को नागरिक अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंबाला सिटी की तीन नंबर चौकी के प्रभारी हरदीप ने बताया कि राम मनोहर (35) अग्रसेन चौक पर केले की रेहड़ी लगाता है। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला था और रतनगढ़ में रह रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि एक युवक ने महावीर पार्क के तालाब में छलांग लगा दी है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नग्गल से गोताखोरों की टीम बुलाई। तालाब में मौजूद दलदल में वह धंस गया था। ऐसे में डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें तालाब से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed