फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police took away the Congress District President who was staging a sit-in; released him late at night.

Budaun News: धरने पर बैठे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को उठा ले गई पुलिस, देर रात छोड़ा

Fri, 04 Sep 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Police took away the Congress District President who was staging a sit-in; released him late at night.
अटसेना में मृतक की पत्नी के साथ धरने पर बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष। संवाद
दातागंज। कोतवाली की हवालात में तबीयत बिगड़ने के बाद राजेश कोरी की मौत होने के मामले में बृहस्पतिवार को राजेश की पत्नी रूपवती अपने बच्चों संग अटसेना गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के सामने न्याय की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गईं। समर्थन में गांव के काफी लोग बैठे। दोपहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव व कार्यकर्ताओं संग धरनास्थल पहुंच गए। देर शाम पुलिस जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर बिनावर थाना ले गई। देर रात घर लाकर पुलिस ने छोड़ा। पुलिस ने तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी सीएचसी में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि पुलिस अधिकारी शाम को अटसेना पहुंचे और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित उनके तीन कार्यकर्ताओं को जबरन धरनास्थल से उठाया और कार में बैठाकर ले गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं में नवनीत नेकपुर सिविल लाइंस, सुभाष निवासी गांव बुधिया, विजय वहादुर, कुड़रा खरसाई दातागंज का सीएचसी में मेडिकल कराया है। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष को मोबाइल जब्त कर पुलिस पहले उन्हें बिनावर थाने ले गई। उसके बाद पुलिस ने देर रात नेकपुर स्थित आवास पर छोड़कर हाउस अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने मांग उठाई कि राजेश की मौत की हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच कराई जाए। दोषी पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज हो। विधवा रूपवती को सरकारी नौकरी और दातागंज कस्बे में आवास मिले। इधर, अजीत यादव ने बताया कि वह गिरफ्तारी और जेल से डरने वाले नहीं हैं। राजेश कोरी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस गई थी। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed