फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Double-decker bus overturns on expressway after tyre burst; 12 passengers injured.

Budaun News: एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल

Fri, 04 Sep 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Double-decker bus overturns on expressway after tyre burst; 12 passengers injured.
- हजरतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की देर रात पलटी डबल डेकर बस। संवाद
दातागंज। गंगा एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार रात हजरतपुर थाना क्षेत्र के पास करीब 100 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अगला टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 12 यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें मौके पर ही तीन एंबुलेंस के स्टाफ ने प्राथमिक उपचार दिया। सूचना पर एसडीएम विनोद कुमार सिंह व इंस्पेक्टर पहुंच गए। बस में फंसे घायलों को निकाला। बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार देर रात करीब 9:55 बजे हुआ। डबल डेकर बस हरदोई के डहेलिया से यात्रियों को लेकर दिल्ली के सलेमपुर जा रही थी। गंगा एक्सप्रेस-वे पर हजरतपुर थाना क्षेत्र में अचानक बस का अगला टायर फट गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। चलती बस के अचानक पलटने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में बैठे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर करीब बीस मिनट के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों के साथ राहत बचाव कार्य शुरू किया। बस के अंदर फंसे यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला। करीब 100 यात्रियों के सवार होने के कारण मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। हादसे में 12 यात्रियों को चोटें आईं। मौके पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इंटरचेंज पर मौजूद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तीन एंबुलेंस के स्टाफ ने घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन यात्रियों को आई चोटें
हादसे में फूल सिंह (40) निवासी रसूलपुर थाना पिहानी हरदोई, रमेश (22) निवासी हरेरापुर थाना मोहम्मदी लखीमपुर खीरी, अमित (18) निवासी रसूलपुर पिहानी हरदोई, गंगाराम (50) और अनुज कुमार (37) निवासी मनकापुर पिहानी हरदोई, रेशमा (55) निवासी ककरैचा पिहानी हरदोई, नवनीत सक्सेना (8) निवासी जलालाबाद शाहजहांपुर, उपासना सक्सेना (25) निवासी फतेहगंज पूर्वी बरेली, माया देवी (45) निवासी बांका लखीमपुर खीरी, अजीरा उत्तरी (16) निवासी पिहानी हरदोई, रोहित (19) निवासी नवादा चकिया हरदोई और सर्वेश (30) निवासी डाकिया मोहम्मदी लखीमपुर खीरी, सुमन (35) निवासी सोलापुर सीतापुर समेत यात्रियों को चोटें आईं।


गंगा एक्सप्रेस-वे के डहरपुर इंटरचेंज के पास अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस पलटी थी। हादसे में 12 यात्रियों को चोटें आईं। बस में मूंगफली के बोरे भी लदे थे। घटनास्थल पर ही सभी घायलों का उपचार किया गया। तीन एंबुलेंस बुला ली गई थीं। - विनोद कुमार, एसडीएम दातागंज

- हजरतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की देर रात पलटी डबल डेकर बस। संवाद

- हजरतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की देर रात पलटी डबल डेकर बस। संवाद

- हजरतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की देर रात पलटी डबल डेकर बस। संवाद

- हजरतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की देर रात पलटी डबल डेकर बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed