{"_id":"6a99d5d10970b040ab04e150","slug":"elderly-man-who-went-to-commit-suicide-ran-off-the-tracks-upon-seeing-a-train-and-was-injured-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-160542-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आत्महत्या करने पहुंचा वृद्ध ट्रेन देख पटरी से भागा, हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आत्महत्या करने पहुंचा वृद्ध ट्रेन देख पटरी से भागा, हुआ घायल
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के नदिहार गांव के गोशाला के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक वृद्ध आत्महत्या की नीयत से पटरी पर लेट गया। इस बीच सामने ट्रेन आते देख वृद्ध पटरी से कूद कर भाग गया। भागते समय गिर जाने से उसके दाहिने हाथ व सिर में गंभीर चोटें आईं। सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने देखकर ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसके परिजनों को जानकारी देकर ट्रॉमा सेंटर सोनभद्र रेफर कर दिया गया।
सोनभद्र जनपद के करमा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बागपोखर निवासी प्रभावती देवी ने बताया कि ससुर रामप्रसाद आदिवासी (70) बुधवार की शाम से ही नाराज होकर घर से निकले थे। जो सुबह चुनार-चोपन रेलवे मार्ग पर लूसा स्टेशन से चार किमी पूर्व नदिहार गोशाला के सामने रेलवे की पटरी के बगल में घायल अवस्था में पाए गए। अस्पताल पहुंचने वाले निवर्तमान ग्राम प्रधान नदिहार रवि शंकर सिंह के अनुसार गोशाला के पास खड़े सुनील ने बताया कि रेलवे लाइन पर एक वृद्ध धीरे-धीरे आकर गोशाला के सामने पटरी पर सो गया। कुछ देर बाद सामने से ट्रेन आते देख हड़बड़ा कर उठा और डर कर पटरी के बगल में कूद गया। इससे उसका दाहिना हाथ टूट गया, सिर में गंभीर चोटें आईं। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी गई। सूचना मिलते ही राजगढ़ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। प्रधान की मदद से घायल बुजुर्ग को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। अस्पताल में आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतलाल ने बिना देर किए घायल का प्राथमिक उपचार शुरू किया। अधिक खून बह जाने और सिर में गहरी चोट होने के कारण उनकी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई थी। घायल की नाजुक हालत और गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा व सघन निगरानी के लिए सोनभद्र के लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राजगढ़ के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र राय ने बताया कि निवर्तमान प्रधान (प्रशासक) से एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली थी। उसे अस्पताल भेजवाया गया है।