{"_id":"6a99d7f69d525648d70530aa","slug":"sumedh-milind-jadhav-appointed-co-city-rahul-pandey-posted-to-ujhani-badaun-news-c-123-1-bdn1038-172263-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सीओ सिटी बने सुमेध मिलिंद जाधव, उझानी में राहुल पांडे की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सीओ सिटी बने सुमेध मिलिंद जाधव, उझानी में राहुल पांडे की तैनाती
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी अंकिता शर्मा ने क्षेत्राधिकारी के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए ट्रेनी आईपीएस सुमेध मिलिंद जाधव को सीओ सिटी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, सीओ सिटी रहे राहुल पांडे को उझानी का क्षेत्राधिकारी बनाया है। एसएसपी ने थाना स्तर पर भी व्यापक फेरबदल कर पुलिसिंग को नए सिरे से व्यवस्थित करने के संकेत दिए हैं।
नए सीओ सिटी आईपीएस सुमेध मिलिंद जाधव के सामने शहर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, संवेदनशील इलाकों में पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। सीओ सिटी का पद शहर की पुलिस व्यवस्था में अहम माना जाता है, ऐसे में ट्रेनी आईपीएस की तैनाती को शहर की पुलिसिंग में नई कार्यशैली के प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है।
दूसरी ओर राहुल पांडे को उझानी सर्किल की जिम्मेदारी मिलने से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र की पुलिसिंग में भी बदलाव देखने को मिलेगा। सीओ उझानी रहे सुनील कुमार सिंह को सीओ ट्रैफिक यातायात, कार्यालय और चुनाव सेल की जिम्मेदारी दी है। उनके पास पुलिस पेंशनर्स बोर्ड, विशेष जांच प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ, फील्ड यूनिट जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन
सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू को सीओ क्राइम की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। एसएसपी अंकिता शर्मा के कार्यकाल में यह बदलाव पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों को नए सिरे से तय करने की कवायद का हिस्सा माना जा रहा है।