फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two snatchers arrested; interrogation reveals another incident.

Panchkula News: दो स्नैचर गिरफ्तार, पूछताछ में एक और वारदात का खुलासा

Fri, 04 Sep 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two snatchers arrested; interrogation reveals another incident.
बुलेट मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद, विकास पर पहले से स्नैचिंग का केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-19 में राहगीर से मोबाइल फोन छीनने के मामले में क्राइम ब्रांच-2 ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सन्नी उर्फ पन्ना और विकास उर्फ शक्तिमान, दोनों निवासी डेराबस्सी, मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य स्नैचिंग की वारदात का भी खुलासा किया है। एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोनों को वीरवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार, 29 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे युवक ग्रीन पार्क फेस-2 स्थित पेट्रोल पंप के पीछे वाली सड़क से चंडीगढ़ स्थित घर जा रहा था। फेस-2 के पास वह मोबाइल पर घरवालों से बात कर रहा था। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। थाना सेक्टर-20 में केस दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच-2 को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच-2 प्रभारी प्रवीण मलिक की अगुवाई में टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1 सितंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बुलेट और छीना गया मोबाइल बरामद किया। जांच के दौरान एक अन्य वारदात में छीना गया मोबाइल भी बरामद हुआ, जिससे दूसरी स्नैचिंग का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, विकास उर्फ शक्तिमान के खिलाफ थाना सेक्टर-14 पंचकूला में वर्ष 2024 में स्नैचिंग का मामला पहले से दर्ज है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed