फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sun, 14 Jan 2018 10:21 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। गायत्री नगर में चोरों ने सूना घर देख मेन गेट का ताला तोड़ करीब तीन लाख रुपये का सामान पार कर दिया। जब पड़ोसियों ने मेन गेट का टूटा ताला देखा तो गृहस्वामी को सूचना दी। गृहस्वामी ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पीड़ित ने घर से करीब तीन लाख रुपये के सामान चोरी होने की तहरीर दी है।

गायत्री नगर निवासी शिवमंगल सिंह शनिवार को परिवार के साथ पैतृक घर जालौन के गांव घसारी गए थे। परिवार के सभी सदस्य उनके साथ गए थे, इसलिए घर में वह ताला लगा गए थे। तभी चोरों ने रात में मौका पाकर उनके घर के मेन गेट का ताला तोड़ कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। रविवार की दोपहर पड़ोसियों ने घर के मेन गेट का ताला टूटा देखा तो फोन से इसकी सूचना शिवमंगल सिंह को दी। सूचना पाकर शिवमंगल सिंह आनन-फानन घर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने उनके घर से टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत अन्य जेवरात पार कर दिए हैं। चोरी गए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


- सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
- गृहस्वामी परिवार समेत पैतृक घर गए थे
- तीन लाख रुपये का सामान किया पार




















































































































































































फोटो14एयूआरपी26- अलमारी का टूटा पड़ा ताला
फोटो14एयूआरपी27- घर में बिखरा पड़ा गृहस्थी का सामान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed