फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 15 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 15 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

Mon, 13 May 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 15 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज
अयाना (औरैया)। इटावा के बकेवर थानांतर्गत कोठी शेरपुरा निवासी एक व्यक्ति ने न्यायालय के आदेश पर अयाना थाने में दो लोगों पर नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख ठगने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कुंवर प्रताप सिंह ने बताया कि उसकी औरैया में नगर पालिका परिषद के पास दुकान है। ज्ञान सिंह पुत्र शंभू दयाल व प्रताप सिंह पाल पुत्र सोनेलाल का उसकी दुकान में आना जाना था। ज्ञान सिंह ने उससे उसके पुत्र को एफसीआई उत्तर प्रदेश में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये तीन मार्च 2018 को लिए थे। इधर साल भर बीतने के बाद नौकरी नहीं लगी और न रुपये वापस मिले। ज्ञान सिंह से कई बार रुपये मांगने पर मोहलत मांगी। इस पर पीड़ित ने अयाना थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई न होने पर अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed